टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा और एक्टर गौरव खन्ना को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. एक इंटरव्यू में शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के साथ अपने एक्सपीरियंस को लेकर कई चौंकाने वाली बातें कही थीं. उन्होंने दावा किया था कि शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के दौरान गौरव उन्हें बुली करते थे, उन्हें वीक कहते थे और उनका व्यवहार उन्हें काफी मीन लगता था. यहां तक कि शगुन ने यह भी कहा था कि वो दोबारा गौरव से मिलना नहीं चाहतीं.
शगुन के इन बयानों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. देखते ही देखते गौरव खन्ना के फैंस उनके खिलाफ उतर आए और उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा. मामला इतना बढ़ा कि अब शगुन को खुद सामने आकर अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी है.
शगुन के बयान पर अमन गांधी का बड़ा दावा
विवाद के बीच अमन गांधी भी शगुन के समर्थन में सामने आए. उन्होंने उस दौर को याद करते हुए दावा किया कि शगुन उन्हें फोन कर रोती थीं और गौरव के व्यवहार को लेकर अपनी परेशानी शेयर करती थीं.
अमन ने ये भी कहा कि शगुन ने ये सब पब्लिसिटी या फेम के लिए नहीं कहा. उनके मुताबिक, अगर शगुन को सिर्फ फेम चाहिए होता तो उनके पास इसके लिए और भी बड़े नाम थे. उन्होंने शगुन के इरादों पर सवाल उठाने वालों को भी जवाब दिया.
ये भी पढ़ेंः फिल्म ‘गांधारी’ पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, मेकर्स बोले- कहानी बिल्कुल ओरिजिनल है
गौरव खन्ना के फैंस ने घेरा
वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना के फैंस ने शगुन के बयान को लेकर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई. फैंस का कहना था कि गौरव का अंदाज मस्ती-मजाक वाला था और उनके व्यवहार को इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए.
लेकिन इस विवाद में कई लोग शगुन के साथ भी खड़े नजर आए. उनका कहना था कि किसी कलाकार का किसी शो के दौरान कैसा एक्सपीरियंस रहा, इसे साझा करना उसका अधिकार है और उसकी भावनाओं को सिर्फ ‘मजाक’ कहकर खारिज नहीं किया जा सकता.
ट्रोलिंग के बाद शगुन ने बदला रुख?
अब बढ़ते विवाद के बीच शगुन शर्मा ने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए सफाई दी है. उनकी सफाई ने इस पूरे मामले को एक नया ट्विस्ट दे दिया है. शगुन ने कहा कि उनसे एक सवाल पूछा गया था और उन्होंने उसका जवाब इंस्टिंक्टिव तरीके से दिया था. लेकिन उनके जवाब का मतलब ये बिल्कुल नहीं था कि वो गौरव खन्ना को बुरा इंसान मानती हैं या उनसे नफरत करती हैं.
उन्होंने साफ किया कि ‘हेट’ उनके लिए बहुत स्ट्रॉन्ग शब्द है और वो इसे किसी के लिए भी आसानी से इस्तेमाल नहीं करतीं. शगुन के मुताबिक, उन्होंने बुली या पिक्ड ऑन मी जैसी बातें उस गंभीर अर्थ में नहीं कही थीं, जिस तरह अब सोशल मीडिया पर उनका नैरेटिव बनाया जा रहा है.
‘मैंने कभी नहीं कहा कि गौरव बुरे इंसान हैं’
शगुन ने अपनी पोस्ट में साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि गौरव खन्ना बुरे इंसान हैं और न ही वो उनसे नफरत करती हैं. उन्होंने ये भी समझाने की कोशिश की कि सभी कलाकार एक शो का हिस्सा थे और उस दौरान हर कोई तनाव और दबाव में था. उन्होंने जो कहा, वो उस समय उन्हें कैसा महसूस हुआ, उस एक्सपीरियंस पर बेस्ड था.
और अब जब विवाद ने तूल पकड़ लिया है, शगुन ने इसे आगे न बढ़ाने की अपील करते हुए कहा, ‘अब इसे छोड़ दो. ये पुरानी खबर है.’
ये भी पढ़ेंः सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देख इंप्रेस हुए सलमान खान, फोन पर की तारीफ
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.