Stock Market Highlights 3 August, 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ नए स्तर पर शांति वार्ता शुरू करने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदें और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंकों (0.70%) की बढ़त के साथ 78,639.03 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 390.70 अंकों (1.60 प्रतिशत) की बंपर बढ़त के साथ 24,774.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 789 और निफ्टी 189 अंकों की जोरदार बढ़त लेकर खुले थे।
इंडिगो के शेयर में छप्परफाड़ तेजी
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 6 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
टीसीएस, इन्फोसिस के शेयरों में भी तेज उछाल
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज टीसीएस 3.57 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.54 प्रतिशत, एटरनल 2.53 प्रतिशत, आईटीसी 1.90 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.83 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.75 प्रतिशत, एलएंडटी 1.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.16 प्रतिशत, ट्रेंट 1.01 प्रतिशत, एसबीआई 0.93 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.91 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.62 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.24 प्रतिशत, बीईएल 0.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.13 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
वहीं दूसरी ओर, आज भारती एयरटेल के शेयर 1.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.95 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.15 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.11 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.10 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें
EPS-95 में न्यूनतम 7500 रुपये की मासिक पेंशन की मांग हुई तेज, 5 अगस्त को होगा देशव्यापी आंदोलन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.