प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, फेडरल बैंक ने भी फिक्स्ड डिपोजिट (FD) की ब्याज दरें बढ़ा दी है। एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट और कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर सिर्फ सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। एचडीएफसी बैंक द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए एफडी की ब्याज दरों में की गई ये बढ़ोतरी 19 अगस्त से लागू भी हो चुकी हैं।
फेडरल बैंक ने भी सीनियर सिटीजन के लिए बढ़ाई ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक इसके अलावा, फेडरल बैंक ने भी सीनियर सिटीजन के लिए एफडी खातों पर दी जाने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। फेडरल बैंक अब सीनियर सिटीजन को एफडी खाते पर 7.20 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है। फेडरल बैंक की नई ब्याज दरें 17 अगस्त, 2026 से लागू हो चुकी हैं।
एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहा है 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज
एफडी की ब्याज दरों में इस ताजा बदलाव करने के बाद, एचडीएफसी बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम अवधि वाले एफडी खातों पर सबसे ज्यादा 7.10% का ब्याज दे रहा है। इससे पहले, एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन्स को 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम अवधि वाले एफडी खातों पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा था।
सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
इस एक बदलाव के अलावा, एचडीएफसी बैंक ने किसी भी अन्य एफडी स्कीम के लिए किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। 60 साल से कम उम्र के ग्राहकों को पहले की तरह ही एफडी खातों पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन्स को भी 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम अवधि वाले एफडी स्कीम के अलावा, बाकी सभी अवधि वाले एफडी खातों पर पहले की तरह ही ब्याज मिलेगा।
फेडरल बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहा है 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज
फेडरल बैंक आम नागरिकों को एफडी खातों पर 3 प्रतिशत से लेकर 6.70 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये प्राइवेट बैंक सीनियर सिटिजन्स को एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है। फेडरल बैंक सीनियर सिटिजन्स को 48 महीनों की अवधि वाले एफडी खातों पर सबसे ज्यादा 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.