आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने रणबीर के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा। आलिया ने अपनी ऑस्ट्रिया छुट्टियों की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी खुशियों में शामिल किया।
ऑस्ट्रिया की बर्फीली वादियों में एनिवर्सरी का जश्न
तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कपल ऑस्ट्रियन आल्प्स के खूबसूरत लेच गांव में अपनी सालगिरह का जश्न मना रहा है। वीडियो में दोनों को बर्फ के बीच मस्ती करते और एक साथ स्कीइंग का आनंद लेते देखा जा सकता है। कड़ाके की ठंड में एक-दूसरे के साथ गर्म ड्रिंक्स का मजा लेते हुए उनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
इसे भी पढ़ें: Juhi Bhatt को डेट कर रहे हैं Ranveer Allahbadia, इस सुपरहिट वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं अभिनेत्री
बेटी राहा की भी दिखी झलक
आलिया ने इस पोस्ट में अपनी नन्ही बेटी राहा की भी एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में राहा अल्पाका जानवरों के साथ समय बिताती और अपनी इस सैर का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच परिवार की इन छुट्टियों की झलक ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।
इसे भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का टीजर रिलीज, Mrunal-Pooja संग धमाल मचाएंगे Varun Dhawan
खास कैप्शन ने जीता सबका दिल
आलिया ने पोस्ट के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, ‘फिसलने और गिरने के बीच, चलने और ढेर सारी बातें करने के बीच… हमने मिलकर अपनी जिंदगी को बेहद खूबसूरत बना लिया है। संक्षेप में कहूं तो… तू साथ है तो दिन-रात है।’
बता दें कि ‘तू साथ है तो दिन-रात है’ आलिया की फिल्म ‘हाईवे’ के सुपरहिट गाने ‘माही वे’ की एक मशहूर लाइन है। आलिया और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे।
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.