ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म को बाजार नियामक सेबी से अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 6,650 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। मामले से जुड़े लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सार्वजनिक पेशकश से कंपनी का मूल्यांकन सात से आठ अरब डॉलर होने की उम्मीद है।
ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने गोपनीय तरीके से दिसंबर, 2025 के अंत में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे।
दस्तावेज 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दखिल किए गए। बैठक में कंपनी को इक्विटी शेयर के नए निर्गम के माध्यम से 6,650 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मिली।
अगले चरण के रूप में, कंपनी अब एक सार्वजनिक अद्यतन विवरण पुस्तिका मसौदा दाखिल करेगी, जो 21 दिन के लिए सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा। कंपनी जुलाई की शुरुआत तक इसे दाखिल करने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि प्रिज्म वर्तमान में बाजार की स्थितियों और व्यापक सूचीबद्धता समय-सीमा का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही साथ अपना यूडीआरएचपी-1 दाखिल करने की तैयारी में है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.