Odisha’s Videsh Siksha Bruti Scheme: विदेश में पढ़ाई का सपना अब सच होगा। ओडिशा सरकार SC-ST छात्रों को देशी यूनिवर्सिटीज में PG और PhD के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप देगी।
किन्हें मिलेगा लाभ और कौन कर सकते हैं आवेदन?
इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को सरकार द्वारा तय की गई इन शर्तों और पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा:
आरक्षण व आय सीमा: यह योजना विशेष रूप से ओडिशा के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 12 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: पोस्टग्रेजुएट (PG) या पीएचडी (PhD) कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के पास पिछली डिग्री में कम से कम 65% अंक होना आवश्यक है।
यूनिवर्सिटी रैंकिंग: स्कॉलरशिप का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो दुनिया की टॉप-200 रैंकिंग वाली विदेशी यूनिवर्सिटीज या कॉलेजों में एडमिशन लेंगे।
रोजगार नियम: आवेदन के समय छात्र किसी भी सरकारी संगठन या विभाग में नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
एक बार ही अवसर: प्रत्येक पात्र छात्र इस स्कॉलरशिप का लाभ अपने जीवनकाल में केवल एक बार या तो पीजी कोर्स के लिए या फिर पीएचडी के लिए ही ले सकता है।
कितनी मिलेगी आर्थिक मदद और क्या-क्या होगा कवर?
ओडिशा सरकार इस योजना के तहत हर साल 50 योग्य छात्रों का चयन करेगी। चुने गए प्रत्येक छात्र को प्रति कोर्स, हर साल अधिकतम 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
इस स्कॉलरशिप राशि से छात्र की ट्यूशन फीस, विदेश में रहने-खाने का खर्च और पढ़ाई से जुड़े अन्य आवश्यक व्यक्तिगत खर्चों को कवर किया जाएगा। पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों को कोर्स की अवधि के अनुसार 1 या 2 साल तक की वित्तीय सहायता मिलेगी, जबकि पीएचडी (PhD) के रिसर्चर को अधिकतम 2 साल तक यह मदद प्रदान की जाएगी। 2 साल से अधिक समय के लिए किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
आवेदन की तिथि और प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य छात्र आधिकारिक ‘ओडिशा स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल’ पर जाकर 18 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो 31 अगस्त से पहले पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.