SBI PO Prelims Scorecard 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in पर जाकर अपने प्राप्त स्कोर चेक कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड में मिलेगी यह महत्वपूर्ण जानकारी
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। जब अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उन्हें उसमें ये डिटेल्स देखने को मिलेंगे-
अभ्यर्थी का नाम,
रजिस्ट्रेशन नंबर
अभ्यर्थी की कैटेगरी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि)
कुल प्राप्त अंक (100 में से प्राप्त प्राप्तांक)
सेक्शनल और ओवरऑल अंक
मेंस परीक्षा के लिए अर्हता की स्थिति
श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक
गौरतलब है कि एसबीआई की प्रीलिम्स परीक्षा केवल मेंस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने का एक माध्यम है। प्रीलिम्स में प्राप्त अंकों को फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता है।
12 सितंबर को आयोजित होगी मेंस परीक्षा
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए 15,802 अभ्यर्थियों के लिए अब अगला और सबसे महत्वपूर्ण चरण मुख्य परीक्षा का है। एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में किया जाएगा। मेंस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
सिलेक्शन प्रक्रिया-
प्रोबेशनरी अधिकारियों के लिए चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगाः चरण 1 प्रारंभिक परीक्षा है, चरण 2 मुख्य परीक्षा है और चरण 3 साइकोमेट्रिक टेस्ट, समूह अभ्यास और पर्सनल इंटरव्यू है।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए ‘Careers’ विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज पर ‘Current Openings’ में जाएं और “Recruitment of Probationary Officers (CRPD/PO/2026-27)” लिंक का चयन करें।
- इसके बाद “SBI PO Prelims Marks / Scorecard 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.