अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है। आप अपने बच्चे के नाम पर इस स्कीम में निवेश करके उसके लिए आसानी से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ खास नियम हैं। हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं। ‘हर घर लखपति’ स्कीम क्या है? ये स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD का ही एक प्रकार है। RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। हर घर लखपति स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल से 10 साल तक रहता है। यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। 10 साल से बड़े बच्चे के नाम भी खोल सकते हैं अकाउंट इसमें कोई भी व्यक्ति अकेले या लॉइंट अकाउंट खोल सकता हैं। वहीं 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खोल सकते हैं, हालांकि ऐसा तभी होगा जब वो अच्छे से साइन कर सकता हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ खाता खोलना होगा। यहां समझें निवेश कर पूरा गणित अगर आप 5 साल में 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको हर महीने अपने बेटे के नाम पर 1,420 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अगर आप 10 साल 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो हर महीने 610 रुपए जमा करने होंगे। इस स्कीम में बच्चों को सामान्य नागरिक की कैटेगरी में रखा गया है। 1 लाख से ज्यादा के लिए भी कर सकते हैं निवेश हर घर लखपति योजना में आप 1 लाख रुपए से ज्यादा का टारगेट भी चुन सकते हैं। इसमें 2, 3 और 4 लाख आदि का टारगेट सेट करके भी निवेश कर सकते हैं। आप जितनी रकम का टारगेट रखते है, आपकी किस्त की राशि उसी हिसाब से तय होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.