SBI Clerk 2026 Notification Download Pdf :एसबीआई ने क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन sbi.bank.in पर शुरू हो गए हैं। ग्रेजुएट अभ्यर्थी अभी अप्लाई करें।
कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी इसके लिए प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10-15 साल को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
स्थानीय भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को संबंधित राज्य/यूटी की चुनी गई स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
एसबीआई क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो लिखित परीक्षाओं—प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। इस भर्ती में किसी भी प्रकार का इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाता।
प्रारंभिक परीक्षा : यह परीक्षा 100 अंकों की ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा होती है, जिसके लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलता है। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज (30 प्रश्न), न्यूमरेटिकल एबिलिटी (35 प्रश्न) और रीजनिंग एबिलिटी (35 प्रश्न) से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का अलग समय तय होता है।
मुख्य परीक्षा: प्रीलिम्स में शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी 200 अंकों की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें कुल 190 प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे 40 मिनट का रहेगा। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न शामिल होंगे।
नेगेटिव मार्किंग: दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर देने पर 1/4 (0.25) अंक की कटौती की जाएगी।
लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT): प्रोविजनल रूप से चुने गए ऐसे अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा परीक्षा देनी होगी, जिन्होंने 10वीं या 12वीं में वह भाषा नहीं पढ़ी है।
आवेदन शुल्क और आवेदन करने का तरीका
सामान्य (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी sbi.bank.in/web/careers पर जाएं, ‘Junior Associate Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें, अपनी पर्सनल व एजुकेशनल जानकारी दर्ज करें, आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें और 31 अगस्त से पहले फीस का भुगतान कर सबमिट कर दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.