Sattu Ki Smoothie Recipe: भीषण गर्मी में हर कोई चाहते है कि उसका शरीर ठंडा- ठंडा, कूल- कूल ही रहे। इसके लिए कुछ लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जो उन्हें प्रोटीन के साथ ही भीषण गर्मी से भी बचाए। इसी कड़ी में सत्तू आता है, जो गर्मियों में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे कई प्रकार से खाया जाता है। सत्तू के शर्बत से लेकर, लड्डू और स्मूदी भी बनाई जाती है। आइए आपको बताते हैं कि सत्तू की स्मूदी कैसे बनाई जाती है। नोट कर लें रेसिपी।
Image: Freepik
स्मूदी बनाने के लिए जिन समाग्री की जरूरत होती है, उनमें सत्तू, ठंडा दूध या प्लांट बेस्ड दूध, खजूर, केला और एक चुटकी इलायची की जरूरत होती है। इन सब चीजों का कॉम्बिनेशन स्वाद में काफी बेहतर होता है।
Image: AI
ड्रिंक को बनाने के लिए पहले ब्लेंडर में ठंडा दूध डालें। उसमे सत्तू, कटे हुए खजूर और छिले हुए केलों को डालें। बाद में इलायची डालकर स्मूद और क्रीमी टेक्सचर बनाने के लिए मिक्सर में अच्छे से चलाएं।
Image: AI
अब आपकी सत्तू की स्मूदी तैयार है, इसे ग्लास में डालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स को गार्निश करें। इसे पीने से शरीर को इस्टेंट एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
Image: AI
इस स्मूदी को आप सुबह के नाश्ते में या फिर दिन में जब भी आपको थकान महसूस हो तब आप शरीर को तरोताजा और एक्टिव बनाने के लिए सत्तू की स्मूदी पी सकते हैं।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.