Saransh Jain Test Debut: स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है। उन्हें कुलदीप यादव के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। कुलदीप अनफिट हैं।
टेस्ट में 28 साल बाद हुआ ऐसा
सारांश पिछले 28 सालों में 33 साल की उम्र के डेब्यू टेस्ट करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले रोबिन सिंह ने 1998 में ऐसा किया था। आरजेडी जमशेदजी 41 भारत की ओर से सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 41 साल और 27 दिन की उम्र में पहला टेस्ट मैच खेला था। सारांश ने घरेलू सर्किट और भारत ‘ए’ के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सारांश जैन को श्रीलंका सीरीज के लिए पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया था। मांसपेशियों में चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर उपलब्ध नहीं थे इसलिए चयनकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के इस क्रिकेटर को चुना।
टॉस के बाद क्या बोले शुभमन गिल?
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा ”यह गॉल की तुलना में बहुत ज्यादा हार्ड, बहुत बेहतर पिच लग रही है। गॉल भी एक बहुत अच्छा विकेट था, लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, यह थोड़ा धीमा होता गया और बॉल टर्न होने लगी। हम भी यही उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआती दो या तीन दिनों के लिए कोलंबो का विकेट बैटिंग के लिए बहुत अच्छा रहेगा। बदकिस्मती से कुलदीप को कुछ इन्फेक्शन हो गया, इसलिए वह नहीं खेल रहे। सारांश इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं।” वहीं, श्रीलंका ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। मेजबान टीम ने कामिल मिशारा और पासिंदु सूर्याबंडारा को डेब्यू का मौका दिया। पासिंदु पिछले टेस्ट में हालांकि कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में खेले थे लेकिन यह उनका फुल मैच डेब्यू है।
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका की प्लेइंग XI): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.