Sanjay Dutt: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ केवल भारत ही नहीं, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म से जुड़ा हर एक किरदार दर्शकों के बीच सुपरस्टार बन गया है जिनसे जुड़ी कहानियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच, ‘धुरंधर’ के एसपी चौधरी असलम का रोल करने वाले संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गुस्से में लाल होते नजर आ रहे हैं।
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। इसी का जश्न मनाने के लिए संजय दत्त अपने परिवार के साथ बाहर आउटिंग पर गए थे।
पैपराजी पर आगबबूला हुए संजय दत्त
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संजय दत्त को अपनी पत्नी मान्यता और बेटी इकरा के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, जैसे ही एक्टर ने पैपराजी को देखा तो वो खफा हो गए। इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दत्त परिवार को कार से उतरकर रेस्टोरेंट जाते देखा गया।
जैसे ही पैपराजी ने संजय दत्त को उनकी वाइफ मान्यता और बेटी इकरा के साथ देखा, तो एक्टर कैमरा देख चिढ़ गए। उन्होंने फोटोग्राफरों से कहा, “बंद करना बे।”
संजय का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वहां भी कैमरा देख वो आगबबूला हो गए और पैपराजी से बोले- ‘अरे भाई, दो मिनट बंद कर दो, हो गया अभी’। उनके वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘घमंडी’ बताया, तो बहुत से फैंस ने लिखा कि ‘वो अभी भी चौधरी असलम के किरदार में है’।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सुनामी
रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 41.55 करोड़ रुपये की कमाई की है जिसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में भी फिल्म ने कुल 274 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 1128.99 करोड़ रुपये हो गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.