Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन देश में सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे दो कलर्स – Alpha Black और Aura Green में पेश किया जाएगा।
बस इतनी होगी नए Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत
शुक्रवार को टेक कंपनी सैमसंग ने घोषणा की कि सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G को भारत में 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी भी दी है। भारत में आने वाले सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G के बेस वेरिएंट (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। आखिर में, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 34,999 रुपये होगी। हालांकि, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये रिटेल कीमतें हैं और सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G खास लॉन्च ऑफर्स के साथ आएगा।
दो कलर में आएगा नया फोन
इसके अलावा, Galaxy F सीरीज का यह अपकमिंग स्मार्टफोन देश में सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे दो कलर्स – Alpha Black और Aura Green में पेश किया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G में फ्लैट फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन देगा। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का एक स्नैपड्रैगन चिपसेट (जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है) होगा, साथ ही LPDDR5x रैम और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलेगी। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन 6 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। फोन ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटेगा और स्क्रैच रेडिस्टेंट भी है।
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने दावा किया है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर और 5-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और साथ में LED फ्लैश भी है। कंपनी ने बताया है कि इसके फ्रंट में HDR सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर यह 24 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग या 12 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की सुविधा देगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.