उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. संभल जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनका एक ऐसा हल्का-फुल्का और हंसमुख अंदाज दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी, आमतौर पर सख्त प्रशासनिक फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले एसपी बिश्नोई इस वीडियो में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है. दरअसल, संभल के एसपी केके बिश्नोई जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी बरेली की एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा से तय हुई है. दोनों ही अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सख्त और प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. इसी वजह से पुलिस विभाग में भी इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साह और चर्चा है.
IPS केके बिश्नोई बन गए रहमान डकैत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो होली पार्टी का है. इसमें संभल के कप्तान IPS केके बिश्नोई होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ कई पुलिस वाले भी सिविल ड्रेस में होली खेल रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में धुरंधर मूवी का आइकोनिक सॉन्ग सुनाई दे रहा है, जिस पर केके बिश्नोई रहमान डकैत की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
संभल के SP आज बने “रहमान डकैत” !! 😄🎨
Krishan Bishnoi आज Sambhal Police के साथ होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए।
शिकारी कैप पहनकर डांस करते हुए उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिला।त्योहार का रंग, उत्साह और अपनापन — यही है Holi की असली पहचान।#Holi #Sambhal #UPPolice 🎉🌈 https://t.co/CxoN3LGQNf pic.twitter.com/KyGbMPUv9n
— 𝙈𝙊𝙃𝙄𝙏 𝘿𝙃𝘼𝙉𝙂𝘼𝙍 (@Digital_Sambhal) March 6, 2026
संभल SP ने सुनाई दिल की बात
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह संभल पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है. उस दिन पुलिस लाइन में त्योहार जैसा माहौल था. ड्यूटी की भागदौड़ और जिम्मेदारियों से थोड़ी देर के लिए दूर होकर पुलिसकर्मी होली का आनंद ले रहे थे. इस कार्यक्रम में एसपी केके बिश्नोई भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों के साथ रंगों से होली खेली, गुलाल लगाया और संगीत की धुन पर जमकर डांस भी किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सिर पर एक मजेदार एनिमल कैप भी पहन रखी थी, जिससे उनका अंदाज और भी दिलचस्प लग रहा था. उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी खूब खुश हुए और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे.
गाने के साथ दिया मजेदार जवाब
वायरल वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आता है जब बैकग्राउंड में एक लोकप्रिय गाना बज रहा होता है. गाने की लाइन आती है क्या कभी किसी से प्यार किया, जैसे ही यह लाइन बजती है, वहां मौजूद कई पुलिसकर्मी मजाक-मजाक में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. उसी दौरान एसपी केके बिश्नोई भी मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर इशारे में कहते हैं कि हां, प्यार तो किया है, लेकिन गाने की अगली लाइन आती है क्या कभी किसी को दिल दिया, यह सुनते ही एसपी बिश्नोई हंसते हुए हाथ हिलाकर मजाकिया अंदाज में ना का इशारा कर देते हैं. बस यही छोटा सा पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें – इनके तो 36 गुण मिल गए… शादी के स्टेज पर दूल्हा दुल्हन ने किया बेहूदा डांस, यूजर्स ले रहे मजे; देखें वीडियो
वायरल वीडियो पर कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं किSP साहब का दिल वाला डायलॉग तो कमाल का है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि इतने सख्त अधिकारी का इतना कूल अंदाज पहली बार देखा. इस वीडियो के वायरल होने के पीछे एक और वजह एसपी केके बिश्नोई की आने वाली शादी है.उनकी शादी बरेली में तैनात आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा से तय हुई है. दोनों अधिकारी 29 मार्च को जोधपुर में सात फेरे लेंगे. पुलिस विभाग में यह जोड़ी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दोनों ही अधिकारी अपने काम के लिए काफी सख्त और ईमानदार माने जाते हैं.
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हैं अंशिका वर्मा
आईपीएस अंशिका वर्मा को बरेली में अक्सर लेडी सिंघम कहा जाता है. अपनी तेज कार्रवाई और सख्त कामकाज के कारण उन्होंने कम समय में खास पहचान बना ली है. अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से पूरी की और बाद में सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुईं. बरेली में तैनाती के दौरान उन्होंने हत्या, एनडीपीएस और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में अहम कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें – Optical Illusion: जंगल की इस तस्वीर में छिपा है 12 नंबर, 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आपकी नजर है तेज
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.