अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा और उनके पति मशहूर फिल्म निर्माता राज निदिमोरु ने फैंस के साथ माता-पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की थी।
हाल ही में अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए सामंथा ने हिंट दिया था कि वह अपनी सेहत और आने वाले बच्चे की देखभाल के लिए अभिनय से कुछ समय का ब्रेक लेंगी।
सामंथा ने कहा, ‘मा इंटी बंगारम’ के बाद, मुझे अपनी सेहत की वजह से थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मैं अब मैटरनिटी लीव पर रहूंगी। लेकिन घबराइए नहीं, इस ब्रेक के बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और बेहतरीन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करूंगी।
सामंथा और राज निदिमोरु की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने पहली बार सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में साथ काम किया था। यहीं से दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। इसके बाद इस जोड़ी ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ और ‘मा इंटि बंगारम’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी साथ काम किया।
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन में बेहद निजी और आध्यात्मिक माहौल में शादी रचाई थी। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। फिलहाल, फैंस उनके इस नए सफर के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.