बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने ट्रोलिंग से लेकर एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी तक, कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने उन पैपराजी को भी फटकार लगाई, जो एक्ट्रेसेस की पीछे से तस्वीरें और वीडियो क्लिक करते हैं और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से पूछते हैं कि “बताओ ये कौन है.” सलमान ने कहा कि अगर किसी लड़की को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए.
‘मेरी भतीजी को भी पीछे से क्लिक किया गया…’
सलमान ने बताया कि उनकी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की भी पीछे से तस्वीरें क्लिक की गई हैं. उन्होंने कहा, ‘और फिर वो एक शॉट जो वो पीछे से लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता. कुछ ऐसी होंगी जो कहती हैं कि ठीक है, मुझे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन उन लोगों का क्या, जिन्हें ये पसंद नहीं है? मैंने हाल ही में देखा कि सई मांजरेकर भी इस चीज को लेकर काफी असहज थीं. नेहा धूपिया ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी. मेरी अपनी भतीजी चल रही थी और वो लोग पीछे से उसकी तस्वीरें क्लिक करते रहे. और कैप्शन क्या था? ‘Guess who it is.’ वो ऐसा करने वाले होते कौन हैं?’
सलमान खान ने कहा- ‘घूम के चांटा मारो’
सलमान ने आगे कहा, ‘मैं उन सभी लड़कियों से कह रहा हूं जिन्हें ये पसंद नहीं है. जहां ऐसा हुआ, घूम के चांटा मारो. बोलना अपनी मां-बहनों का ये शॉट लेकर आओ और हमको दिखा.’ इसके बाद सलमान ने इस तरह की तस्वीरें लेने वालों को “घिनौने लोग” कहा. उन्होंने कहा कि हर बॉलीवुड इवेंट में इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं.
ये भी पढ़ें:- करण कुंद्रा संग गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं तेजस्वी प्रकाश, ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा को दी विदाई
‘90% लड़कियां ऐसा नहीं चाहतीं’
सलमान ने इस तरह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने वालों की सोच पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘ये कैसी मानसिकता है? मैं जितनी 90% लड़कियों को जानता हूं और जो अब मां बन चुकी हैं, उन्होंने पहले भी ये नहीं चाहा था और अब भी नहीं चाहती हैं. मैं इन लोगों को देखना चाहता हूं जो ये शॉट लेते हैं. और पता चल गया मुझे कि कौन है तो फिर तो.’
कई एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं विरोध
पीछे से एक्ट्रेसेस की तस्वीरें और वीडियो लेने के तरीके का कई एक्ट्रेसेस पहले भी विरोध कर चुकी हैं. नेहा धूपिया और आयशा खान इस तरह की तस्वीरें क्लिक करने पर पैपराजी को टोक चुकी हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने भी पहले उनका सपोर्ट किया था. वहीं, जाह्नवी कपूर ने भी पैपराजी से पीछे से तस्वीरें क्लिक न करने की अपील की थी. बाद में उन्होंने बताया था कि पैपराजी ने उनकी बात मान ली थी. पलक तिवारी, जरीन खान और मानुषी छिल्लर भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘राजी’ से लेकर ‘छपाक’ तक, आज ही OTT पर निपटा लें मेघना गुलजार की ये 5 शानदार फिल्में
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.