बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान पिछले 12 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्ताल में भर्ती हैं। शनिवार देर रात सलमान खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। उनके अलावा परिवार के कई अन्य लोग भी अस्पताल में स्पॉट हुए हैं। सलमान खान के अलावा उनकी बहन अर्पिता खान, अतुन अग्निहोत्री, अयान अग्रिहोत्री भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। सलीम खान को 17 फरवरी को अचानक एडमिट करवाया गया था। अगले दिन 18 फरवरी को लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पार्कर ने सलीम खान की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें ब्रेन हैमरेज होने पर भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उनके साथ मेडिकल प्रोसीजर किया गया है। हालांकि बाद में रिपोर्ट्स में कहा गया कि हेल्थ अपडेट देने पर सलमान खान का परिवार डॉक्टर्स ने नाराज हुआ और आगे ऐसा न करने की अपील की। आमिर खान बोले- सलीम खान रिकवर कर रहे हैं बुधवार को मुंबई प्रेस क्लब के इवेंट में शामिल हुए आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि सलीम खान रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं। क्योंकि वो ICU में थे, मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। मैं उनके परिवार के साथ बैठा था। मुझे अलवीरा जी हर रोज बता रही हैं कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.