साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका रवान नहीं हुए हैं। वे बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। वे पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, दूसरा मैच खेलने की उम्मीद है। भारतीय टीम आज ही कोलंबा पहुंची है। अभ्यास मैच 7 अगस्त से होगा।
भारतीय टीम के सााथ श्रीलंका नहीं गए साई सुदर्शन
सुदर्शन बेंगलुरू में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मेडिकल स्टाफ की देखरेख में चोट से उबर रहे हैं। भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए गॉल जाने से पहले सात अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ”सुदर्शन सीओई में ट्रेनिंग कर रहे हैं और पैर की अंगुली की चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान एक घंटे से अधिक समय तक नेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके खेलने पर अंतिम फैसला लेने से पूर्व अगले तीन-चार दिन तक उनकी स्थिति की जांच जारी रहेगी।” सुदर्शन को हाल ही में भारत ए के श्रीलंका दौरे के दौरान यह चोट लगी थी।
कहीं हर्षित राणा जैसी ना हो जाए स्थिति इसलिए नहीं कर रहे जल्दबाजी
सूत्र ने कहा, ”यह पक्का करना जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएं। हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते जैसी (हर्षित) राणा के साथ हुई थी जो शीर्ष स्तर के क्रिकेट में लौटने के तुरंत बाद फिर से चोटिल हो गए थे।” दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा और मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि सुदर्शन उस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ सकेंगे क्योंकि उन्होंने सीओई में नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है।
दोनों टेस्ट मैचों से पहले खेलें जाएगा तीन दिवसीय अभ्यास मैच
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच होगा। 7 से 9 अगस्त के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच दोनों टीमें खेलेंगी। पहले यह अभ्यास मैच चार दिनों का था, लेकिन अब इसे कम करके तीन दिन कर दिया गया है। शुभमन गिल एंड कंपनी अभ्यास मैच से ही अपनी लय तलाशने की कोशिश करेगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी डार।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.