मिलेंगे 5 पर 1 शेयर फ्री (Sahana System Limited Record date)
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि बोर्ड ने निवेशकों को 5 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने आज यानी 31 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। यानी निवेशकों के पास आज की तारीख में 5 शेयर रहेंगे उन्हें एक शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
कंपनी पिछले साल स्टॉक मार्केट में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार (Sahana System Limited Share performance)
गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 940.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में यह स्टॉक 37 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 9.69 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कंपनी का 52 वीक हाई 1091.67 रुपये और 52 वीक वो लेवल 570.83 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 351 करोड़ रुपये का है।
तीन साल शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 596 प्रतिशत का लाभ मिला है। जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 57.31 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 42.69 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.