वसीम जाफर की ऑल-टाइम एशियन टेस्ट इलेवन में एमएस धोनी नहीं हैं। उन्होंने फिलहाल कुछ खिलाड़ी ही चुने हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने पाकिस्तानी दिग्गज को अपनी टीम को कप्तान बनाया है।
वसीम जाफर ने धोनी को लेकर चौंकाया
वसीम जाफ ने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीप एमएस धोनी को लेकर चौंकाया है। उनकी टीम में धोनी की जगह नहीं हैं। उन्होंने धोनी पर 28 वर्षीय ऋषभ पंत को तरजीह दी। धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन जोड़े, जिसमें छह शतक हैं। पंत 51 टेस्ट में 3700 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने आठ शतक जमाए हैं। दरअसल, जाफर से सोमवार को उनके यूट्यूब चैनल पर पूछा गया कि अगर आप एशियन टेस्ट इलेवन चुनो तो कप्तान किसे बनाओगे? उनके सामने कपिल देव, इमरान खान, अर्जुन रणतुंगा और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों के नाम थे। जाफर ने जवाब में कहा, ”मेरे हिसाब से इमरान खान कप्तान होंगे। सचिन तेंदुलकर को उपकप्तान होंगे। सचिन एक आइडियल उपकप्तान होंगे। मेरे हिसाब से धोनी तो इस टीम में भी नहीं आएंगे। ऋषभ पंत होंगे।” जाफर कुछ दिनों में अपनी पसंदीदा कंप्लीट एशियन टेस्ट इलेवन का ऐलान करेंगे। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले जाफर ने भारत के लिए साल 2000 से 2008 के दौरान 31 टेस्ट और दो वनडे मैच खेले।
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
ऋषभ पंत फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही। पंत ने सोमवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कोलंबो में 89 गेंदों का सामना करने के बाद 63 रन जुटाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक था। वह विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत विदेशी या न्यूट्रल टेस्ट मैचों में 2545 रन बना चुके हैं। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने विदेश में 2496 टेस्ट रन बनाए। उनके बाद पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर (1209), सैयद किरमानी (1109) और किरण मोरे (901) हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.