Sachin Tendulkar Viral Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट को लेकर तो दुनियाभर में मशहूर ही हैं. हालांकि, इस बार वह सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं. उनके सोशल मीडिया पर छाने की वजह कोई उनका रिकॉर्ड या मैच नहीं बल्कि परिवार के साथ बिताया एक मजेदार पल है. सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्राइवेट जेट के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में बेटी सारा तेंदुलकर और उनकी बहु सानिया चंडोक भी दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि वीडियो में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने सचिन का कैच पड़कर सचिन को आउट कर दिया जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट करने लगे.
फ्लाइट के अंदर शुरू हो गया क्रिकेट मैच
सचिन तेंदुलकर की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर प्राइवेट जेट के केबिन में बैटिंग कर रहे हैं. उनकी उनकी बहू सानिया गेंदबाजी करती नजर आती है और उनकी बेटी फील्डिंग कर रही होती है. वीडियो में सचिन पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आते हैं. कई गेंद पर वह आसानी से बच जाते हैं और मजाक के अंदाज में कहते हैं उन्हें आउट करना इतना आसान नहीं है. इसके बाद वह बल्ले को अलग अंदाज में पकड़ते हुए कहते हैं only way, there is only remote possibility if the bat is like this यानी शायद इसी तरीके से बल्लेबाजी करने पर ही उन्हें आउट किया जा सकता है. वीडियो के आखिर में सचिन तेंदुलकर की बहू बोलिंग करती है और उस बॉल पर जिस पर सचिन शॉट मारते हैं और सारा तेंदुलकर कैच पकड़ लेती है और सचिन आउट हो जाते हैं.
इसके बाद वहां मौजूद सारे लोग हंस पड़ते हैं. पिता, बेटी और बहू के बीच यह हल्का-फुल्का और मजेदार पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है. यह वीडियो शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा No matter what the altitude, the attitude shouldn’t change. यानी ऊंचाई चाहे कितनी भी हो जाए, इंसान का व्यवहार और जुनून नहीं बदलना चाहिए. सचिन के इस मैसेज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye. 😄 pic.twitter.com/TPbsNUe2Op
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 12, 2026
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
सचिन का यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कमेंट की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा altitude 30,000 फीट लेकिन इगो जीरो फिट इसलिए तो यह सचिन तेंदुलकर है. वहीं दूसरे ने लिखा किसी भी परिस्थिति में अगर कोई सचिन का विकेट ले ले तो वह उसके लिए लाइफटाइम अचीवमेंट है. एक और यूजर ने मजाक में लिखा यह तभी संभव है, जब पायलट सीट पर स्टीव बकनर ना बैठे हो. वही एक और यूजर ने कमेंट किया बैट का ग्रीप निकाल कर मारूंगा, तब सचिन आउट होंगे.
ये भी पढ़ें-Viral Video: दीदी तो धुरंधर निकलीं… 5 फीट लंबे कोबरा को ऐसा पकड़ा जैसे रस्सी… वीडियो देख फूल जाएगी सांस
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.