खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है। पेट की चर्बी न केवल खूबसूरती खराब करती है और बल्कि कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पेट की चर्बी कम करना चाहिए। महिलाओं वजन को कम करने के लिए आसान और नेचुरल उपायों की तलाश में रहती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सब्जा सीड्स से बना है। यदि इसको सही मात्रा और सही तरीके से लिया जाए तो यह वजन घटाने में मदद करती है। पेट की चर्बी को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में सहायक रहती है। आपको रोजान इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। इसे बनाने के लिए सही तरीके और फायदों के बारे में आपको बताते हैं।
बेली फैट कम करने वाले ड्रिंक की सामग्री
सब्जा सीड्स- 1 चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
पानी- 1 गिलास (200-250 मिली)
नींबू का रस- 1 चम्मच
शहद- 1/2 चम्मच (ऑप्शनल)
बेली फैट कम करने वाले ड्रिंक की विधि
– इसे बनाने के लिए 1 चम्मच सब्जा सीड्स लें।
– फिर आधा कप पानी में 10-15 मिनट तक भिगोएं।
– ये फूलकर जेल जैसी परत बना लेंगे।
– अब इसमें बाकी पानी, नींबू का रस और शहद मिलाएं।
– फिर इसको अच्छे से मिक्स कर लें और तुरंत ही पिएं।
– इस बात का ध्यान रखें कि इसको ज्यादा स्टोर न करें और दिनभर में 1-2 चम्मच से ज्यादा सब्जा सीड्स न लें। इसके साथ ही सब्जा सीड्स को भिगोकर ही लें।
ड्रिंक पीने का सही समय
इस ड्रिंक को आप सुबह खाली पेट लें। ओवरईटिंग कंट्रोल करने के लिए खाने में 30 मिनट पहले इसको ले सकते हैं।
ड्रिंक पेट की चर्बी कैसे कम करती है?
– इस ड्रिंक में हाई फाइबर है, वहीं सब्जा पानी सोखकर फूलता है, जिससे पेट भी पूरे दिन भरा रहता है।
– अगर आपको जल्दी भूख लगती है, तो यह आपके डाइजेशन को धीमा करेगी और क्रेविंग कम होती है।
– यह ड्रिंक शुगर को कंट्रोल करता है। ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है और फैट को भी स्टोर कम करता है।
– इसमें कूलिंग इफेक्ट पाए जाते हैं, जो शरीर की गर्मी और सूजन को कम करता है।
– यह बेहतर मेटाबॉलिज्म करता है, कैलोरी इनटेक कम होती है।
ड्रिंक के फायदे
– इस ड्रिंक के सेवन से पेट की चर्बी कम करता है।
– भूख और इमोशनल ईटिंग कंट्रोल होती है।
– पाचन बेहतर और ब्लोटिंग कम होती है।
– शरीर हाइड्रेटेड और ठंडा रहता है।
– यह बॉडी को डिटॉक्स करता है।
– त्वचा में गजब का ग्लो आता है।
ड्रिंक गलत तरीके से लेने के नुकसान
– अगर आप सूखे बीज खाती हैं तो गले में फंसने के खतरा रहता है।
– ज्यादा लेने से गैस, अपच या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
– ओवरयूज से पोषक तत्वों का अवशोषण धीमा हो जाता है।
किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ये ड्रिंक
इस ड्रिंक को लो BP या डाइजेशन से संबंधित समस्या से परेशान लोग पीने से बचते हैं। इसके अलावा, इसे प्रेग्नेंसी में डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं पीना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.