रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) में पहली बार महिला टूर्नामेंट का आयोजन जून में होगा जिसमें चार फ्रेंचाइजी टीम मुकाबला करेंगी। आयोजकों ने सोमवार को यह घोषणा की।
आरपीएल 2025 में हिस्सा लेने वाली छह पुरुष फ्रेंचाइजी में से चार टीम महिला टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम मैदान में उतारेंगी। लीग का आयोजन 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गचीबाउली स्टेडियम में होगा।
महिला वर्ग में चेन्नई बुल्स (एविड सिस स्पोर्ट्स), दिल्ली रेड्ज (आरएमजेड कॉर्प), मुंबई ड्रीमर्स (ड्रीम स्पोर्ट्स) और कोलकाता बंगा टाइगर्स (हंच वेंचर्स) की टीम हिस्सा लेगी।
जीएमआर स्पोर्ट्स इस लीग का आयोजन रग्बी इंडिया के साथ मिलकर कर रहा है।
चार महिला टीम और छह पुरुष टीम (जिनमें हैदराबाद हीरोज और बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स शामिल हैं) के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट और नीलामी 30 अप्रैल को हैदराबाद में होगी।
रग्बी प्रीमियर लीग के पहले सत्र का आयोजन पिछले साल मुंबई में किया गया था।
महिला टूर्नामेंट की शुरुआत के बारे में बात करते हुए रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, ‘‘रग्बी इंडिया में हमारा हमेशा से यह सपना रहा है कि आरपीएल का महिला टूर्नामेंट भी हो। इस साल हमारा वह सपना पूरा हो रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.