रुबीना दिलैक ने हाल में अपने चेहरे पर करवाए गए ट्रीटमेंट के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई है। तचेहरे के खास ट्रीटमेंट के लिए वो दुबई गई थीं। दांत ओअर भी करवाया महंगा ट्रीटमेंट।
रुबीना बताया चेहरे पर करवाए ट्रीटमेंट का राज
हाल में पति अभिनव शुक्ला, हिना खान और रॉकी जैसवाल के साथ बातचीत में रुबीना ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा ट्रोल उनके बदले हुए चेहरे किए लिए किया जाता है। एक्ट्रेस कहती हैं कि अक्सर लोगों को लगता है कि उन्होंने चेहरे पर कोई सर्जरी करवाई है। रुबीना आगे साफ़ कहती हैं कि उन्होंने चेहरे पर ट्रीटमेंट लिया है लेकिन हर ट्रीटमेंट का मतलब सर्जरी नहीं होता है। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने अपने चेहरे पर कोई सर्जरी नहीं करवाई है।
रुबीना ने बताया चेहरे के ट्रीटमेंट के लिए वो दुबई गई थीं
रुबीना, हिना खान को बताती हैं कि उन्होंने चेहरे पर थर्माज और सॉफ्टवेव जैसे ट्रीटमेंट लिए हैं। थर्माज से उनके चेहरे का कोलाजन अपने आप बढ़ा है जिससे उनका चेहरा ऊपर की तरफ लिफ्ट हो गया और बेबी फैट भी ऊपर की तरफ चला गया। इससे उनके फेस की शेप में बदलाव नजर आया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके चेहरे पर जहां एजेनिंग दिखती है उन्होंने उस हिस्से में अल्ट्रासोनिक वेव वाला ट्रीटमेंट लिया है। ऑयब्रो पर माइक्रोब्लाडिंग किया है। रुबीना ने आगे बताया कि शादी से पहले माइक्रोब्लाडिंग और सॉफ्ट वेव ट्रीटमेंट लेने के लिए वो खासतौर पर पर दुबई गई थीं। एक्ट्रेस ने अपे दांतों पर भी करवाया है महंगा ट्रीटमेंट।
रुबीना दिलैक ने चेहरे पर करवाई है सर्जरी?
रुबीना ने साफ किया है कि उन्होंने अपने चेहरे पर कोई सर्जरी वाला ट्रीटमेंट नहीं लिया है। एक्ट्रेस के बयान के विपरीत कई डर्मेटोलॉजिस्ट ने अपने सोशल मीडिया अपर ये दावा किया है कि टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने चेहरे और लिप पर फिलर्स का इस्तेमाल किया है। कुछ ने ये भी दावा किया है कि एक्ट्रेस ने चेहरे और नाक की शेप को बदलने के लिए सर्जिकल ट्रीटमेंट लिया है। हालांकि, हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.