Highlights
- पंजाब नेशनल बैंक में नकली नोट का मामला
- तिजोरी में बदल गए 17 करोड़ रुपये
- सुरक्षा में कैसे लगी सेंध
यूपी की सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिली नकली करेंसी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आए 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोटों का आंकड़ा अब करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। बैंक की जांच अभी जारी है, इसलिए रकम और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
मामला उस समय खुला, जब करेंसी चेस्ट से 11.50 करोड़ रुपये की करेंसी आरबीआई की जयपुर करेंसी चेस्ट भेजी गई। वहां गिनती के दौरान करीब 4.30 लाख रुपये कम मिले। इसके बाद बैंक ने जांच शुरू की।जांच में पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार पर नोटों की गड्डियों से रुपये निकालने का आरोप सामने आया। सीसीटीवी फुटेज भी जांच का हिस्सा है। उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं नकली करेंसी के मामले में तीन बैंक प्रबंधकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है और बैंक की ओर से उनके निलंबन की जानकारी दी गई है। हालांकि उनकी वास्तविक भूमिका क्या रही और नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने भी करेंसी चेस्ट का निरीक्षण किया है। पुलिस विशेष जांच टीम (SIT) बनाने की तैयारी में है। मामले में CBI जांच की संभावना की भी चर्चा है। फिलहाल जांच जारी है और अन्य करेंसी की पड़ताल पूरी होने के बाद नकली नोटों की कुल रकम का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।
(सहारनपुर से खालिद हसन की रिपोर्ट)
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.