RRB GROUP D Exam 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को एनसीआर के आठ शहरों के 28 केंद्रों पर कुल 29,535 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 15,810 ने उपस्थिति दर्ज कराई।
दूसरे दिन क्या क्या बोले छात्र
पेपर देकर निकल छात्रों ने बताया कि कोई जटिल घन (cube), वर्ग (square) या कठिन कॉम्बिनेशन वाली सीरीज नहीं आ रही हैं। इसके अलावा, अक्षरों और संख्याओं के मेल वाली अल्फा-न्यूमेरिक श्रृंखला (Alpha-numeric Series) के प्रश्न भी देखने को मिल रहे हैं। छह या सात लोगों के सीटिंग अरेंजमेंट वाले प्रश्न आ रहे हैं। क्लासिफिकेशन में चार विकल्पों में से अक्षरों के बीच के अंतर (जैसे +3, +4 या +5) को देखकर विषम विकल्प को चुनने के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। कोडिंग डिकोडिंग में इसमें सीधे तौर पर तुलना करके कॉमन अक्षरों या शब्दों के कोड खोजने से जुड़े आसान प्रश्न आ रहे हैं। करंट अफेयर्स में मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं, पुरस्कारों, सूचकांकों (Indices), और खेल-कूद से जुड़े ताज़ा घटनाक्रमों (वर्ष 2026 तक के) से सीधे प्रश्न पूछे गए। सेल बॉडी से नर्व इंपल्स को दूर ले जाने वाली संरचना एग्जॉन (Axon) के बारे में पूछा गया था।
एक अभ्यर्थी ने बताया कि इस तरह के प्रश्न पूछे गए थे- धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट की एसिड के साथ प्रतिक्रिया कराने पर कौन सी गैस निकलती है? सस्पेंशन और विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous Mixture) जैसे मिट्टी और पानी (Sand + Water) के उदाहरणों पर सवाल था। संक्षारण को रोकने के तरीकों (जैसे जिंक की कोटिंग करना – गैल्वनाइजेशन) पर प्रश्न पूछा गया। कार्य किन कारकों पर निर्भर करता ह और घर्षण बल द्वारा किए गए ऋणात्मक कार्य का उदाहरण पूछा गया। तत्वों की संयोजकता (कंबाइनिंग कैपेसिटी) और रासायनिक सूत्र बनाने से संबंधित प्रश्न पूछे गए। 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई जीरो पॉवर्टी योजना, और सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 देने वाली पीएम किसान योजना से सवाल पूछे गए।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। यह 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी (कुल 16 दिन)।
दो आईडी प्रूफ लाने होंगे
आरआरबी ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने साथ दो मूल पहचान पत्र (Original ID Proofs) लाने होंगे, जिनमें से एक वही होना चाहिए जिसका उल्लेख आवेदन पत्र में किया गया था।
आधार कार्ड अनलॉक स्थिति में हो
परीक्षा केंद्र पर सुगम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि उनका आधार अकाउंट UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।
क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न
सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।
नेगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।
नॉर्मलाइजेशन होगा
सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.