यदि आप अभी तक इस भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर पाए है तो अब यह मौका बिल्कुल भी ना छोड़ें। रेलवे ग्रुप डी की इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट ब्रिज, लोको शेड,असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, प्वाइंट्समैन समेत अन्य लेवल -1 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन (CEN) No. 09/2025 के तहत जारी किया गया है। इसी के आधार ही आपको ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए योग्यता
– इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास/मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
– 10वीं पास होने के साथ ही आईटीआई करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
– इसके अलावा,आवेदक की उम्र न्यूनतम 18-33 साल तक होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जनवरी 2026 के आधार पर ही मानी जाएगी। वहीं, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की डेट ऑफ बर्थ 2 जनवरी 1993 से पहले की नहीं होनी चाहिए।
RRB ग्रुप डी भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?
– इस भर्ती के लिए सबसे पहले आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
– अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो पहले Create an Account टैब पर जाएं।
– इसके बाद, अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स के साथ बेसिक जानकारियां भी भर दें।
– अब रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें।
– इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम/ माता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, उम्र, शिक्षा, आईटीआई संबंधित सभी डिटेल्स को दर्ज करें।
– अब अपने हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ स्कैन करके अपलोड कर दें।
– अपनी कैटेगिरी के अनुसार एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.