RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 10 मई को 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के प्लेऑफ समीकरण को देखते हुए हर हाल में जीत जरूरी है। वहीं, मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियंस का खेल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। हालांकि, मुंबई इंडियंस अपनी साख बचाने और प्लेऑफ समीकरण को जिंदा रखने के लिए मैदान पर उतरेगी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेले गए अभी तक के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो आरसीबी 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। अगर आरसीबी को प्लेऑफ समीकरण से बाहर नहीं जाना है, तो बाकी के बचे हुए चार मैचों में कुछ कमाल करना होगा। हालांकि, मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में वो जीतता है, तो 8 अंक ही होंगे, जो प्लेऑफ समीकरण से बहुत दूर है।
आईपीएल 2026 की बात की जाए तो प्लेऑफ के लिए ‘सेफ जोन’ यानी 16 अंकों तक पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने बाकी 4 मैचों में से 2 जीत की दरकार है। ऐसे में यहां से आरसीबी कोई भी मैच गंवाना नहीं चाहेगी।
अगर मुंबई इंडियंस आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा देती है, तो बेंगलुरु को अपने अगले मैचों में केकेआर, पंजाब और हैदराबाद जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ ‘करो या मरो’ की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आरसीबी के लिए यह मैच प्लेऑफ की राह आसान करने के लिए बेहद जरूरी है।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन 35 मुकाबले में 19 में मुंबई को जीत मिली है और 16 मैच आरसीबी ने जीते हैं। आपको बता दें कि आरसीबी ने पिछली भिड़ंत में मुंबई को 18 रन से हराया था।