रोहतास: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात औरंगाबाद जिले बारुण थाना क्षेत्र में हुई। अज्ञात अपराधियों के हमले में विमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रोहतास जिले रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जमुहार) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार डेहरी से पटना की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वे डेहरी से बारुण नहर मार्ग के रास्ते पटना जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास के डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों को अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.