कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा करने लगे कि रियान वेप स्मोक कर रहे थे। देखते ही देखते रियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में देखने मिल रहा है कि वो कश लगाते हुए धुआं फेंक रहे हैं। वीडियो देख लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।
दरअसल, वेप एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (E-Cigaratte) होती है। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए), 2019 के अनुसार, भारत में वेपिंग प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर 60 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। यही वजह है कि रियान की वीडियो वायरल होते ही इस पर हंगामा मचना शुरू हो गया।
माना जा रहा कि रियान की यह हरकत उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। IPL मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम को पूरी तरह नो-स्मोकिंग जोन घोषित किया गया है। BCCI ने तंबाकू से जुड़े सभी उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है, इसलिए ई-सिगरेट यानी वैपिंग भी ड्रेसिंग रूम के अंदर बिल्कुल मना है। अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ इसका उल्लंघन करता है तो बीसीसीआई उसे चेतावनी दे सकती है, मैच फीस से जुर्माना काट सकती है या फिर बैन भी लगा सकती है।
मंगलवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने 6 विकेटों से जीत दर्ज की। रियान ने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए। आईपीएल 2026 की प्वाइंट टेबल में राजस्थान फिलहाल तीसरे नंबर पर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.