Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इस महा डील के तहत लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अपने घर वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। वहीं, दिल्ली से कुलदीप यादव लखनऊ में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में शामिल होते ही मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल ने पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा ‘उसे पता है कि टीम के लिए क्या करना और कैसे करना है। हमारे बीच समझ है कि टीम के लिए क्या करना है।’
DC में उसे पूरी आजादी मिलेगी- अक्षर पटेल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से दिल्ली कैपिटल्स (DC) में शामिल होने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने उनका जमकर स्वागत किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान अक्षर पटेल बोल रहे हैं कि ‘बस मुझे इतना पता है कि उसे पूरी आजादी मिलेगी, मेरे कप्तान रहते हुए।’
अक्षर आगे कहते हैं कि हमारे में दोस्त और कप्तान के रूप में कुछ नहीं था। जब पंत दिल्ली का कप्तान था, तब भी उस समय ऐसा कुछ नहीं था कि वो मेरा कप्तान है, अब जब मैं कप्तान हूं, तो हमारे में समझदारी है कि टीम के लिए क्या करना और क्या नहीं।
आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ते ही उनकी सैलरी में 12 करोड़ की कटौती हो गई है। अब ऋषभ को आईपीएल 2027 में दिल्ली की तरफ से खेलने के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.