रिया चक्रवर्ती का द ट्रेटर्स के सीजन 2 से सफर खत्म हो गया है। शो से बाहर होने पर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपनी लास्ट स्पीच में सबसे अपने दिल की बात भी कही।
रिया ने लास्ट स्पीच में क्या कहा
रिया ने कहा, ‘मेरा आप सबके साथ काफी अच्छा टाइम रहा। आप सब मेरा परिवार बन गए थे। मैं आप सबसे प्यार करती हूं। मुझे माफ कर देना अगर कभी मैंने आप लोगों पर उंगली उठाई हो शक के लिए। लेकिन ये एक गेम है और आशा है कि हम गेम के बाहर भी अच्छे दोस्त रहेंगे।’
दरअसल, जब शो के होस्ट करण जौहर ने उनसे कहा कि वह अपनी आइडेन्टिटी रिवील करें तो रिया ने कहा, ‘ये ऐसा लग रहा है जैसा डेजा वू। रोसेस आर रेड, वॉयलेट्स आर ब्लू, मैं हूं अपने चैप्टर 2। आपकी हिम्मत कैसी हुई? मैं इनोसेंट हूं। हमेशा थी और आगे भी रहूंगी।’
रिया की बात सुनकर सब इमोशनल हो जाते हैं। क्रिस्टल और रिदा 2 ट्रेटर्स हैं शो में। रिदा को क्रिस्टल ट्रेटर बनाती हैं जब शाहनील गिल पकड़े जाते हैं सर्कल ऑफ शक में।
रिया ने डेजा वू क्यों कहा
रिया ने अपनी लास्ट स्पीच में डेजा वू को अपने पर्सनल रीजन को लेकर भी कहा। दरअसल, 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में जांच के दौरान एनसीबी ने उन्हें और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया था। रिया काफी दिन जेल में भी बंद थीं। हालांकि कुछ महीने पहले ही रिया को इस केस में क्लीन चिट मिल गई है।
क्यों ट्रेटर नहीं बनीं रिया चक्रवर्ती
शो के 5वें एपिसोड में श्वेता तिवारी से बात करते हुए रिया ने बताया था कि क्यों वह ट्रेटर नहीं हैं। रिया ने कहा, ‘मैं ट्रेटर नहीं बन सकती क्योंकि दुनिया ने पहले ही मुझे ट्रेटर के तौर पर देखा है। ये मेरी पर्सनल लाइफ की जर्नी से आ रहा है। मैं जानबूझकर शो में ट्रेटर नहीं बन सकती हूं। लोग इससे और गंदे मीम बना देंगे।’
रिया ने यह भी कहा था, ‘मैं इस देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं। आप सब जानते हो इसका मतलब क्या है। आप सब डिस्ट्रैक्ट हो रहे हो, असली ट्रेटर को पहचानने के बजाय।’
द ट्रेटर्स 2
बता दें कि द ट्रेटर्स शो में 2 ग्रुप हैं एक में इनोसेंट और एक में ट्रेटर्स। अब इनोसेंट को ट्रेटर्स को पहचानकर उन्हें एलिमिनेट करना है, इससे पहले कि ट्रेटर्स उन्हें निकालें।
अब ट्रेटर्स के लिए शो में काफी मुश्किल हो रहा था अपनी आइडेन्टिटी बचाना। सर्कल ऑफ शक में डिस्कशन भी काफी गहरा होता जा रहा था। शो प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो रहा है। हर गुरुवार को शो का नया एपिसोड आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.