दरअसल, ईरान-इजरायल का युद्ध मध्य पूर्व में तनाव को बढ़ा रहा है. इसका सीधा असर एलपीजी से लेकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो गई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. इस संदर्भ में विभिन्न देशों में पेट्रोल की कीमतों की तुलना करना दिलचस्प है. पाकिस्तान में जहां कीमतें आसमान छू रही हैं, जबकि भारत में अपेक्षाकृत स्थिर हैं. हालांकि, एलपीजी सिलेंडर के दाम ने परेशानी बढ़ा दी है. आइए देखते हैं अमेरिका, इजरायल और ईरान में क्या स्थिति है.
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. यह बढ़ोतरी मध्य पूर्व के संघर्ष के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से जुड़ी है. पाकिस्तान तेल आयात पर निर्भर है, और यहां की अर्थव्यवस्था पहले से ही मुद्रास्फीति और विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रही है. इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है, और परिवहन और कृषि क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं. अगर संघर्ष लंबा खिंचा तो कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.
ईरान जंग के बावजूद भारत में स्थिति थोड़ी बेहतर है. भारत में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के आसपास ही है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में यह 103.50 रुपये तक पहुंच गई है. औसतन, भारत में पेट्रोल 95-105 रुपये प्रति लीटर के बीच है. भारत भी 90% तेल आयात करता है, लेकिन सरकारी सब्सिडी और कर समायोजन से कीमतों को नियंत्रित रखा जा रहा है. हालांकि, भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई और कमर्शिलय में करीब 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. यह सब ईरान जंग की वजह से ही है.
वहीं, ईरान से युद्ध करने वाले अमेरिका की हालत बहुत अच्छी नहीं है. अमेरिका में तो हाहाकार मच गया है. ईरान जंग के कारण तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और अमेरिका में पेट्रोल-डीजल के दाम भी उछल गए हैं. अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल की कीमत बढ़कर 3.32 डॉलर हो गई है. यह एक हफ्ते पहले के मुकाबले करीब 11 फीसदी ज्यादा है. वहीं डीजल की कीमत 4.33 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई है, जो एक हफ्ते में करीब 15 फीसदी बढ़ोतरी है.
अमेरिका में 1 लीटर पेट्रोल का दाम कितना है?
एक गैलन करीब 3.78 लीटर होता है. यानी 3.32 डॉलर प्रति गैलन पेट्रोल का मतलब लगभग 0.88 डॉलर प्रति लीटर है. इस गणित के हिसाब से अमेरिका में पेट्रोल करीब 81 रुपये प्रति लीटर के आसपास पड़ रहा है.
इजरायल में पेट्रोल की कीमत 7.02 इजरायली शेकेल प्रति लीटर (लगभग 1.95 अमेरिकी डॉलर) है. मार्च की शुरुआत में 0.14 शेकेल की वृद्धि हुई थी, लेकिन संघर्ष के कारण आगे बढ़ोतरी की आशंका है. इजरायल ऊर्जा आयात पर निर्भर है, और ईरान के साथ युद्ध से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है. हालांकि, देश की मजबूत अर्थव्यवस्था इसे सहन कर सकती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.