Australia Tropical Storm: ऑस्ट्रेलिया में भीषण चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विज्ञानियों ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि लो प्रेशर डेवलप होने की वजह से भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है.
ऑस्ट्रेलिया में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. (फाइल फोटो)
ऑस्ट्रेलियिा के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि पूर्वानुमान के अनुसार इस क्षेत्र में छह घंटे में 240 मिलीमीटर तक बारिश और 24 घंटे में 300 मिमी तक बारिश होने की संभावना है. पूर्व में मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि यह लो प्रेशर वाला क्षेत्र तट के पास पहुंचते समय 45 प्रतिशत संभावना के साथ ट्रॉपिकल चक्रवात में बदल सकता है. शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक इसे मात्र 5 प्रतिशत संभावना माना गया है. तूफान कार्डवेल कस्बे के पास शुरू होगा लेकिन सबसे भारी बारिश केर्न्स, पोर्ट डगलस और कुकटाउन के नजदीक उत्तर की ओर होगी. इसके पहले, 2 मार्च को, विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स के दक्षिण-पूर्वी राज्यों में जानलेवा बाढ़ के लिए आपातकालीन चेतावनी जारी की गई थी.
वेदर एक्सपर्ट ने कया कहा?
मौसम विज्ञान ब्यूरो ने केंद्रीय व उत्तरी विक्टोरिया और दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में भारी और स्थानीय रूप से तीव्र बारिश के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की थी. इसमें कहा गया था कि सोमवार को चेतावनी क्षेत्र में छह घंटे में 100 मिमी तक बारिश होने की संभावना है, जो केंद्रीय विक्टोरिया के सिमर शहर से दूर ब्रोकन हिल तक फैले 650 किमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है.
चेतावनी और सलाह जारी
विक्टोरिया और एनएसडब्ल्यू के राज्य आपातकालीन सेवा शाखाओं ने लोगों को बाढ़ के पानी में ड्राइविंग न करने और जलमार्गों से दूर रहने की सलाह दी थी. मौसम विज्ञान ब्यूरो द्वारा रविवार को दोनों राज्यों के लिए जारी की गई फ्लड वॉच अपडेट्स में कहा गया कि भारी बारिश की घटना से 20 से अधिक जलाशयों के प्रभावित होने की संभावना है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.