टीशर्ट, जींस, पैंट या अंडर गारमेंट्स को बगैर धोए दोबारा पहनना आम बात है लेकिन एक ऐसा कपड़ा भी है जिसे लोग हमेशा ही बिना धोए हर सुबह पहन लेते हैं। जान लें इसे गंदा ही पहनने के नुकसान।
पैरों में होते हैं सबसे ज्यादा बैक्टीरिया
बाकी बॉडी पार्ट्स की तुलना में पैर नेचुरली सबसे ज्यादा जर्म्स, बैक्टीरिया, फंगी को पैदा करते हैं। पैर के अंगूठे और उंगली के बीच की स्किन और हील के आसपास का एरिया नम और गर्म होता है, जिससे इस एरिया पर आराम से बैक्टीरिया और फंगी पैदा होते हैं। एनआईएट की स्टडी के मुताबिक बाकी बॉडी पार्ट्स की तुलना में पैर सबसे ज्यादा फंगल पनपाते हैं।
बिना धोएं दोबारा मोजे पहनने के नुकसान
जब आप बगैर धोए अगली सुबह फिर से मोजे पहनकर तैयार हो जाते हैं तो इससे ना केवल गंदी बदबू आती है बल्कि ये बैक्टीरिया को भी पूरे घर में फैलाते हैं। गंदे मोजे दोबारा पहनने से बैक्टीरिया आपके पैर में ट्रांसफर होते हैं, फ्लोर पर रहते हैं और फर्नीचर, चादर हर जगह पहुंचते हैं। रिसर्च बताती है कि एक बार पहने हुए मोजे जब दोबारा पहने जाते हैं तो ये लाखों बैक्टीरिया साथ लेकर चलते हैं। एक टीशर्ट से कई गुना ज्यादा। यहीं नहीं इसमे से कुछ बैक्टीरिया हफ्तों तक कपड़े पर सरवाइव कर जाते हैं। इसका मतलब है कि साफ और सूखे दिख रहे कल के मोजे पूरी तरह साफ नहीं होते। मोजे को दोबारा पहनने से फंगल इंफेक्शन, एथलीट फुट जैसी समस्या तेजी से फैलाते हैं।
हर रोज मोजे बदलना क्यों जरूरी है
हेल्थ एक्सपर्ट हर रोज नए, साफ-सुथरे मोजे पहनने के लिए कहते हैं खासतौर पर एक्सरसाइज करने के बाद, लंबे टाइम तक पहनने के बाद दोबारा नहीं पहनना चाहिए।
मोजे धोने का सही तरीका
मोजे के सारे बैक्टीरिया अच्छी तरह से खत्म हो जाए इसके लिए पानी को हल्का गुनगुना ही रखें लगभग (60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर)। इसके साथ ही एंजाइम्स बेस्ड डिटर्जेंट जो पसीने और तेल को खत्म कर सकें। इसके साथ ही धूप में सुखाएं और गर्म आयरन करें। इससे मोजे पूरी तरह से दोबारा पहनने के लिए रेडी रहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.