Redmi 17 5G को हाल ही में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। अब यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस फोन में 7,900mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिए हैं। वहीं, इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोपेज बनाया गया है, जहां फोन के कुछ फीचर्स रिवील किए गए हैं।
3 सितंबर को होगा लॉन्च
Redmi 17 5G को ग्लोबल मार्केट में 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। भारत में इसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन- Absolutely Black, Endless Blue और Eternal Orange के साथ पेश किया जाएगा। इसका लुक और डिजाइन ग्लोबल मॉडल की तरह ही है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
मिलेंगे ये फीचर्स
ग्लोबल मार्केट में Redmi 17 को MYR 669 (लगभग 16,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 4GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलता है। यह फोन 7,900mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आएगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी के इस फोन में WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन IP64 रेटेड है।
भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में भी यही फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, बैटरी में बदलाव किया जाएगा। साथ ही, कंपनी फोन के अन्य फीचर्स में भी थोड़ा-बहुत बदलाव कर सकती है। इसे भारत में 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – 2000 रुपये सस्ते में मिल रहा Lava Virat V1 Pro 5G, पहली सेल में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.