Redmi 17 5G भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगा। अब लॉन्च से पहले फोन के कुछ फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं। फोन में Snapdragon 4 Gen 5, 7900mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है।
Redmi 17 5G के फीचर्स (लीक)
Redmi 17 5G में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट की पुष्टि की है। Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी हो सकती है। कंपनी इसमें 45W फास्ट चार्जिंग भी देगी। खास बात यह है कि चार्जर बॉक्स में मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इसके अलावा फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यानी जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 17 5G के पीछे डुअल AI कैमरा दिया जाएगा। इसमें मुख्य कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP कैमरा मिलने की जानकारी है। Redmi 17 5G के डिस्प्ले को लेकर भी कंपनी ने टीजर जारी किया है। टीजर में 120Hz रिफ्रेश रेट का संकेत मिला है।
डिजाइन के मामले में Redmi ने फोन को तीन कलर में टीज किया है। इसमें Eternal Orange, Absolute Black और Endless Blue शामिल हैं। पीछे की तरफ फोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरे और एक सर्कुलर फ्लैश दिखाई देता है। फ्रंट में पंच-होल सेल्फी कैमरा और पतले बेजल्स मिलने की उम्मीद है। Redmi 17 5G में कंपनी एक खास स्पीकर फीचर भी दे सकती है। टीजर में 300% पीक वॉल्यूम बूस्ट का संकेत मिला है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17 5G में Xiaomi HyperOS 3 मिलने की जानकारी सामने आई है।
Redmi 17 5G की कीमत (लीक)
Redmi 17 5G की कीमत अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.