वहीं इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 23 जून 2026 तक है। ऐसे में आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी तरह से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
10th लेवल पर हिंदी या संस्कृत सब्जेट या 12th/B.A/M.A में हिंदी विषय पढ़ा होना चाहिए।
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए।
वहीं 01 जनवरी 2026 को ध्यान में रखने हुए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए हरियाणा राज्य के SC(DSC)/ SC (OSC)/ BC-A/ BC-B/ ESM/ EWS वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को 710 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अन्य सभी वर्ग से आने वाले पुरुष कैंडिडेट को 1200 रुपए और महिला कैंडिडेट्स को 875 रुपए फीस देना होगा। वहीं हरियाणा के PWD वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट भी देना होता है। इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ पार करने वाले कैंडिडेट्स को अगले चरण कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट में भाग लेना होगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार होगी। वहीं भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.