Suji Dahi Cheela Recipe: सीतामढ़ी की गृहिणी खुशबू कुमारी के अनुसार, सुबह की भागदौड़ में सूजी, दही और सब्जियों से बना चिल्ला स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है. यह कम समय में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.
इस रेसिपी के लिए एक कप सूजी और एक कप दही को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिला लें. 5 मिनट छोड़ने के बाद, इसमें स्वादानुसार नमक और हल्की हल्दी डालें. धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए एक मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और ताजा धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह मिला लें. स्वाद को और बढ़ाने के लिए आप इसमें हल्का सा लाल मिर्च पाउडर या चाट मसाला भी डाल सकते हैं. बेहतर परिणाम के लिए इसे 5 से 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि सूजी फूलकर नरम हो जाए.
तवे पर सेकने की सही विधि
अब गैस पर एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करें. तवे पर हल्का सा तेल लगाकर चम्मच की मदद से तैयार घोल डालें और इसे गोल आकार में पतला फैलाएं. आंच को मध्यम रखें ताकि चिल्ला धीरे-धीरे सिके और अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए. जब नीचे की सतह सुनहरी हो जाए, तो इसे पलट दें और दूसरी ओर भी हल्का तेल लगाकर सेंकें. चिल्ले को दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक पकाएं. इसी प्रक्रिया को बाकी बचे हुए घोल के साथ दोहराएं और गरमा-गरम चिल्ले तैयार करें.
स्वाद और सेहत का संतुलन
तैयार चिल्ले को गरमा गरम हरी चटनी, टमाटर सॉस या सादे दही के साथ परोसें. खुशबू कुमारी का कहना है कि यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है, क्योंकि इसमें सूजी और सब्जियों का संतुलित मिश्रण होता है. सब्जियों की मौजूदगी इसे फाइबर और विटामिन्स से भरपूर और भी पौष्टिक बना देती है. कम समय में तैयार होने वाली यह रेसिपी व्यस्त सुबह के लिए एकदम परफेक्ट है और परिवार के सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.