Potato finger chips recipe : अगर घर में बच्चे हैं और नाश्ते में कुछ टेस्टी और झटपट बनाना चाहते हैं, तो आलू के फिंगर चिप्स एक शानदार विकल्प हो सकते हैं. इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आलू को छीलकर लंबे पतले टुकड़ों में काट लें और नमक वाले गर्म पानी में कुछ मिनट उबाल लें. फिर इन्हें सुखाकर हल्का सा मैदा मिलाएं. इसके बाद कढ़ाई में गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार चिप्स पर नमक या चाट मसाला डाल दें. टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें. यह कुरकुरा स्नैक बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.