Cold Coffee Recipe: एक्सपर्ट्स के अनुसार अच्छी कोल्ड कॉफी की पहचान यह होती है कि उसका रंग हल्का चॉकलेटी हो ऊपर हल्की झाग दिखाई दे और स्वाद संतुलित हो न ज्यादा कड़वा और न ज्यादा मीठा. इस तरह थोड़ी सी सामग्री और कुछ मिनट के समय में घर पर ही कैफे जैसी स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी तैयार की जा सकती है.
विश्वजीत के अनुसार कोल्ड कॉफी बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसके लिए आधा लीटर ठंडा दूध, एक छोटा चम्मच इंस्टेंट कॉफी, एक छोटा चम्मच चीनी और थोड़ा वनीला फ्लेवर पर्याप्त होता है. सबसे पहले गिलास या कप को कुछ समय के लिए फ्रीजर में ठंडा कर लेना चाहिए, जिससे कॉफी ज्यादा ठंडी और फ्रेश लगती है.
इसके बाद मिक्सर में दूध, इंस्टेंट कॉफी और चीनी डालकर हल्का ब्लेंड किया जाता है. विश्वजीत बताते है कि वे आमतौर पर कॉन्टिनेंटल इंस्टेंट कॉफी का इस्तेमाल करते है और स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा चॉकलेट सिरप और वनीला फ्लेवर पाउडर भी डालते है.
अगर कोल्ड कॉफी को और ज्यादा क्रीमी बनाना हो तो इसमें वनीला आइसक्रीम का एक स्कूप भी मिलाया जा सकता है. इसके बाद इस मिश्रण को लगभग 2 से 4 मिनट तक मिक्सर में ब्लेंड किया जाता है. ब्लेंड करने से कॉफी में हल्की झाग बन जाती है, जिससे इसका टेक्सचर स्मूद और क्रीमी हो जाता है.
विश्वजीत बताते है कि आधा लीटर दूध से लगभग तीन लोगों के लिए कोल्ड कॉफी तैयार हो जाती है. तैयार कॉफी को ठंडे गिलास में डालकर ऊपर से थोड़ा कॉफी पाउडर या चॉकलेट सिरप डालकर सजाया जा सकता है. कॉफी को ज्यादा क्रीमी और कैफे-स्टाइल बनाना चाहते है तो इसमें 3 स्कूप वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते है.
एक्सपर्ट्स के अनुसार अच्छी कोल्ड कॉफी की पहचान यह होती है कि उसका रंग हल्का चॉकलेटी हो ऊपर हल्की झाग दिखाई दे और स्वाद संतुलित हो न ज्यादा कड़वा और न ज्यादा मीठा. इस तरह थोड़ी सी सामग्री और कुछ मिनट के समय में घर पर ही कैफे जैसी स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी तैयार की जा सकती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.