आवश्यक सामग्री
सूखी लाल मिर्च – 6 से 8
लहसुन – 8 से 10 कलियां
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
टमाटर – 1 बड़ा या 2 छोटे
सिरका – 1 से 2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
चीनी – ½ छोटी चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – 1 छोटी चम्मच
चटनी बनाने की विधि
स्टेप 1: लाल मिर्च तैयार करें
इसे बनाने के लिये सबसे पहले आप सूखी लाल मिर्च के डंठल निकाल दें. अब इसके बाद मिर्च को गरम पानी में 10–15 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि वे थोड़ी नरम हो जाएं जिससे आपको पीसने में आसानी हो.
स्टेप 2: टमाटर उबालें
टमाटर को 2–3 मिनट तक गर्म पानी में डालकर छिलका निकाल लें. इससे कारण चटनी का रंग और स्वाद निखर कर आता है.
स्टेप 3: सभी को मिलाकर एकसाथ पीसें
मिक्सी जार में भीगी हुई लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, उबले टमाटर, नमक, सिरका और थोड़ी चीनी डालें.
अब इसके बाद थोड़ा‑सा पानी डालकर महीन और चिकना पेस्ट बना लें.
स्टेप 4: स्वाद और टेक्सचर सेट करें
अगर आपको चटनी ज़्यादा गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा पानी मिलाएं. चाहें तो ऊपर से 1 छोटी चम्मच तेल डालकर दोबारा हल्का सा पीस भी सकते हैं, इससे चटनी देखने में ज्यादा शाइनी और स्मूद हो जाती है.
स्ट्रीट‑स्टाइल स्वाद लाने के कुछ खास टिप्स
अगर आपको खाने में ज्यादा तीखा पसंद है, तो आप कश्मीरी मिर्च की जगह साधारण सूखी लाल मिर्च डाल सकते हैं.
हल्की स्मोकी खुशबू के लिए सादा लहसुन की वजाय हल्का भूनकर भी पीस सकते हैं.
अगर सिरका पसंद न हो तो उसकी जगह नींबू का रस डाल सकते हैं.
चटनी को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें, यह 5–6 दिन तक खराब नहीं होगी.
मोमोज चटनी को किसके साथ परोसें
इस चटनी को कई तरीके से खा सकते हैं. जैसे,
स्टीम मोमोज
फ्राइड मोमोज
स्प्रिंग रोल
वेज कटलेट या पकौड़े
घर पर बनी मोमोज चटनी न सिर्फ़ ज़्यादा स्वादिष्ट होती है बल्कि पूरी तरह से शुद्ध और हेल्दी भी होती है. इसके अलावा इसमें बनाने वाले का प्यार और मेहनत भी शामिल होती है. तो हम कह सकते हैं, थोड़ी‑सी मेहनत में आप बाज़ार जैसी तीखी और चटपटी चटनी तैयार कर सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.