Potato Chokha: झारखंड के बेहद स्वादिष्ट व्यंजन की बात की जाए, तो आलू का चोखा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. यह जहां का पारंपरिक व्यंजन है और लगभग हर घर में बनाया जाता है. यहां को लोग इस खाना बहुत पसंद करते हैं. यह व्यंजन देसी रसोई की पहचान है. झारखंड में इसे तैयार करने का तारीका भी बिल्कुल अलग होता है. क्या है इसे बनाने की रेसिपी, पढ़े पूरी खबर..
आलू का चोखा बनाना जितना आसान है, उतना ही स्वादिष्ट भी होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लिया जाता है, लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि आलू को ज्यादा नरम या गलाकर नहीं उबालना है. हल्का टाइट यानी थोड़ा सख्त उबला हुआ आलू ‘चोखा’ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इससे चोखा का टेक्सचर बेहतर रहता है और स्वाद भी ज्यादा अच्छा आता है.
बनाने की रेसिपी
जब आलू उबल जाए तो उसे हल्का ठंडा करके छिलका उतार लिया जाता है. इसके बाद एक बर्तन में आलू को हाथों से हल्के-हल्के मसल लिया जाता है. ध्यान रखें कि आलू को बहुत ज्यादा बारीक नहीं करना है, बल्कि थोड़ा दरदरा रहने दें ताकि चोखा का असली स्वाद बना रहे. इसके बाद इसमें बारीक कटा कच्चा प्याज और ऊपर से ताजी हरी मिर्च काटकर डाली जाती है. हरी मिर्च चोखा में हल्की तीखापन और खुशबू दोनों बढ़ा देती है.
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाला जाता है और फिर सबसे खास चीज -सरसों का तेल. सरसों के तेल की कुछ बूंदें ही चोखा के स्वाद को पूरी तरह बदल देती हैं. इसकी खुशबू और तीखापन इस साधारण व्यंजन को बेहद खास बना देता है. इसके बाद सभी चीजों को हाथों से हल्के-हल्के मिलाकर चोखा तैयार किया जाता है.
झारखंड में आलू का चोखा अक्सर भात और दाल के साथ खाया जाता है. कई लोग इसे रोटी, सत्तू या लिट्टी के साथ भी पसंद करते हैं. गांवों में तो यह रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा है और सादगी में भी भरपूर स्वाद देता है.
स्वाद के साथ-साथ खाने के फायदे
स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. आलू ऊर्जा देता है, जबकि प्याज और सरसों का तेल पाचन में मदद करते हैं. यही वजह है कि यह भोजन पेट को ठंडक देता है, शरीर में ताजगी बनाए रखता है और हल्का होने के बावजूद पौष्टिक भी माना जाता है.
यही कारण है कि झारखंड के हर घर की थाली में आलू का चोखा आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना पहले किया जाता था. साधारण सामग्री से बना यह देसी व्यंजन स्वाद, सेहत और परंपरा तीनों का अनोखा मेल है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.