आटे के गोलगप्पे बनाने की सामग्री
गेहूं का आटा: 1 कप (दरदरा पिसा हुआ बेहतर होता है), सूजी (रवा): 1/4 कप (बारीक पिसा हुआ, इससे गोलगप्पे ज़्यादा देर तक क्रिस्पी रहते हैं), गुनगुना पानी: आटा गूंथने के लिए और तेल: तलने के लिए.
स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
1. सख्त आटा गूंथना
एक परात में आटा और सूजी को अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालें और एक बहुत ही सख्त (Tight) आटा गूंथें. ध्यान रहे, आटा रोटी के आटे जैसा नरम नहीं होना चाहिए, वरना गोलगप्पे पूरी की तरह नरम हो जाएंगे.
2. आटे को आराम देना
आटे को एक गीले सूती कपड़े से ढककर कम से कम 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे सूजी पानी सोख लेगी और आटा सेट हो जाएगा. 30 मिनट बाद आटे को दोबारा 5 मिनट तक अच्छी तरह मसलें (पटक-पटक कर चिकना करें).
3. बेलने की विधि
आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें. एक लोई उठाएं और उसे पतला बेलें. अगर आप एक-एक करके नहीं बेलना चाहते, तो एक बड़ी रोटी बेलें और किसी छोटे ढक्कन या कुकी कटर से गोल-गोल काट लें. बेलते समय ध्यान रखें कि किनारा और बीच का हिस्सा एक जैसा पतला हो.
4. तलने का तरीका
-एक पैन में तेल गरम करें। तेल से धुआं निकलना चाहिए.
-पूरियों को एक-एक करके गरम तेल में डालें.
-जैसे ही पूरियां फूलने लगें, उन्हें स्पैचुला से हल्का सा दबा दें; वे तुरंत फूल जाएंगी और गोले बन जाएंगी.
-जब गोलगप्पे फूल जाएं, तो आंच को मीडियम कर दें और सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
गोलगप्पों को कैसे करें कुरकुरा
सूजी का इस्तेमाल: सिर्फ़ आटे से बने गोलगप्पे जल्दी नरम हो जाते हैं, इसलिए सूजी का इस्तेमाल ज़रूर करें.
गीला कपड़ा: पूरी बेलने के बाद, उन्हें सूखने से बचाने के लिए गीले कपड़े के बीच रखें.
उन्हें ठंडा होने दें: तलने के तुरंत बाद उन्हें किसी कंटेनर में बंद न करें. उन्हें कम से कम 1 घंटे के लिए बाहर रखें; इससे वे और भी कुरकुरे बनेंगे.
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.