रेस्टोरेंट जैसी बिरयानी का जानें कैसे बनाएं-
1. मसालों का चुनाव और ‘अखनी’ तैयार करना
शेफ के अनुसार, परफेक्ट बिरयानी का राज मसालों की मात्रा में नहीं, बल्कि उसे बनाने की तकनीक में छिपा है. ज्यादातर लोग तैयार मसाला इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रेस्टोरेंट में गरम मसालों को ताजा पीसकर ‘बिरयानी मसाला’ बनाया जाता है. दालचीनी, हरी इलायची, लौंग और जावित्री का पाउडर सबसे जरूरी है. मांस या सब्जियों को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और ढेर सारे ‘बरिस्ता’ (तली हुई प्याज) के साथ कम से कम 2-3 घंटे के लिए मैरीनेट करें। बरिस्ता ही बिरयानी को वह गहरा स्वाद और रंग देता है.
2. चावल उबालने का तरीका
चावल को केवल 70% से 80% तक ही पकाना चाहिए. चावल उबालते समय पानी में नमक, तेजपत्ता और थोड़ा सा नींबू का रस डालें. नींबू के रस से चावल खिले-खिले और सफेद बनते हैं.
3. ‘दम’ देने का सही तरीका
सबसे बड़ा सीक्रेट यही है. एक भारी तले के बर्तन में पहले मैरीनेट किया हुआ मांस डालें, फिर उसके ऊपर चावल की परत. बीच-बीच में पुदीना, हरा धनिया, केसर वाला दूध और असली देसी घी डालें. बर्तन के किनारों पर गूंधा हुआ आटा लगाएं और ढक्कन को मजबूती से बंद कर दें ताकि भाप बाहर न निकले. इसे धीमी आंच पर 20-30 मिनट तक पकने दें.
4. शेफ की विशेष टिप
बिरयानी पकने के बाद तुरंत ढक्कन न खोलें. आंच बंद करने के बाद कम से कम 10-15 मिनट तक उसे अपनी ही भाप में सेट होने दें. इससे मसाले चावल के दानों के अंदर तक समा जाते हैं.
परफेक्ट बिरयानी के लिए-
-हमेशा लंबे दाने वाले बासमती चावल का ही उपयोग करें.
-तेल के बजाय देसी घी का उपयोग स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.
-रंग के लिए कृत्रिम रंगों के बजाय केसर को गुनगुने दूध में भिगोकर इस्तेमाल करें.
-अब इस तरीके से बिरयानी बनाएं और अपने परिवार को रेस्टोरेंट जैसा अनुभव घर पर ही दें.
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.