लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चावल के आटे के पापड़ बनाने की एक ऐसी सिंपल रेसिपी, जिसमें न बेलने का झंझट है और न ही फटने का डर. बस 1 कप चावल के आटे से आप घर पर 100 से भी ज्यादा दूध जैसे सफेद और कुरकुरे पापड़ तैयार कर सकते हैं.
चावल के पापड़ के लिए सामग्री-
1 कप चावल का आटा (बारीक पिसा हुआ)
पानी (अनुपात के अनुसार)
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक चम्मच चिली फ्लेक्स
स्वादानुसार नमक
एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा (पापड़ को फूलने में मदद करता है)
आधा चम्मच तेल
बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप
1. घोल तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े और भारी तले के बर्तन में दो कप पानी उबालने के लिए रखें. जब पानी में उबाल आने लगे, तो इसमें आधा कप चावल का आटा (राइस पाउडर) धीरे-धीरे डालें. इस दौरान एक विस्क (Whisk) या कलछी की मदद से इसे लगातार चलाएं ताकि गुठलियां (Lumps) न बनें.
2. पकाने का सही तरीका
जैसे ही मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, इसमें 4 कप पानी और डालें. इसे 5 से 6 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. अब इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चम्मच चिली फ्लेक्स, नमक, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच तेल डालें. ये मसाले पापड़ को एक चटपटा और पारंपरिक स्वाद देंगे.
3. धीमी आंच पर पकाएं
मसाले डालने के बाद इसमें 4 कप पानी और मिलाएं. अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 20 से 25 मिनट तक पकने दें. याद रखें, पापड़ का घोल जितना अच्छा पकेगा, पापड़ उतने ही पारदर्शी और कुरकुरे बनेंगे. जब घोल चमकदार (Glossy) दिखने लगे, तो समझ लीजिए कि यह तैयार है. अब गैस बंद कर दें और घोल को थोड़ा ठंडा होने दें.
4. इस तरह पापड़ फैलाएं और सुखाएं
जब घोल हल्का गुनगुना रह जाए, तब एक साफ प्लास्टिक शीट फैलाएं. एक छोटी कलछी में घोल लें और शीट पर पूरी के साइज का डालते जाएं. इसे बेलने की जरूरत नहीं है, घोल अपने आप गोल आकार ले लेगा. इन पापड़ों को 6 से 8 घंटे तक सूखने दें.
5. फाइनल टच
जब पापड़ लगभग 80 प्रतिशत सूख जाएं और किनारों से खुद ही शीट छोड़ने लगें, तब इन्हें सावधानी से पलट दें. अब इन्हें दो से तीन दिनों तक तेज धूप में सुखाएं. अच्छी तरह सूखने के बाद ये पापड़ कांच की तरह पारदर्शी और सफेद दिखने लगेंगे.
क्यों खास है यह पापड़?
बेकिंग सोडा और धीमी आंच पर पकने के कारण ये पापड़ तलते समय अपनी साइज से दोगुना फूल जाते हैं.
एक बार बनाकर आप इन्हें साल भर के लिए एयरटाइट जार में स्टोर कर सकते हैं.
सिर्फ 1 कप आटे से आप पूरे मोहल्ले के लिए पापड़ तैयार कर सकते हैं.
तो इस होली, बाजार के मिलावटी पापड़ लाने के बजाय घर पर ही यह आसान तरीका अपनाएं. जब आप गरमा-गरम चाय के साथ मेहमानों को ये होममेड कुरकुरे पापड़ परोसेंगे, तो वे आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.