तंदूरी समोसा रेसिपी: अगर आप होली पर कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं तो ये तंदूरी समोसा जरूर ट्राई करें. खाने के बाद मेहमान पक्का तारीफ करेंगे. साथ ही आपसे रेसिपी भी पूछेंगे. ये समोसा थोड़ा डिफरेंट है. जानें रेसिपी…
तंदूरी समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
मैदा, सूजी (करारापन के लिए ), तेल (मोयन के लिए), नमक, उबले आलू, उबले मटर, जीरा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, तेल आदि की जरूरत होती हैं.
तंदूरी समोसा बनाने की विधि
- आटा तैयार करने के लिए मैदा, सूजी, नमक और तेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें, फिर 15–20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब भरावन तैयार करें, कढ़ाही में तेल गर्म करें, जीरा डालें, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च भूनें, मटर डालकर हल्का पकाएं, अब आलू को मसल कर डाले और सारे मसाले मिलाएं, अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- अब आटे की छोटी लोई बनाएं, और बहुत पतली रोटी बेलें (लगभग कागज जैसी पतली), हल्का सा सूखा मैदा छिड़ककर दो पतली रोटियों को एक साथ बेल सकते हैं, फिर अलग कर ले.
समोसे को आकार दें
• कोन बनाकर उसमें आलू मसाला का भरावन भरें और किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह चिपका दें.
• अब उसे तलने के लिए कढ़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. धीमी से मध्यम आंच पर समोसे तलें. सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें.
• अब आपका तंदूरी समोसा बनकर तैयार है. गरमा-गरम तंदूरी समोसे को तीखी हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी के साथ परिवार वाले परोसें और स्वयं जाकर आनंद लें.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.