Last Updated:
Rajasthani Gatta Kari Recipe : राजस्थान की पारंपरिक थाली की शान गट्टा करी आज भी हर घर में बड़े चाव से बनाई जाती है. शुष्क जलवायु के कारण विकसित यह बेसन आधारित व्यंजन स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन संगम है. उबले हुए बेसन के गट्टों को मसालेदार दही ग्रेवी में पकाकर तैयार की जाने वाली यह सब्जी कम सामग्री में लाजवाब स्वाद देती है.
राजस्थान की पारंपरिक थाली में गट्टा करी का खास स्थान है, शुष्क जलवायु के कारण यहां बेसन आधारित व्यंजन ज्यादा बनाए जाते हैं, बिना हरी सब्जियों के भी यह स्वाद से भरपूर होती है, खास मौकों पर हर घर में बनाई जाती है, आज जानिए इसे घर पर आसान तरीके से बनाने की विधि.

एक कटोरी बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन और हींग मिलाएं, 2 बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें, 3-4 लंबी लोई बनाकर गट्टे का आकार दें, उबालने के लिए पानी पहले से गर्म कर लें.

उबलते पानी में गट्टे डालें, 10-12 मिनट तक पकाएं, जब गट्टे ऊपर तैरने लगें तो निकाल लें, ठंडा करके मनचाहे टुकड़ों में काट लें, अब ग्रेवी की तैयारी शुरू करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी व गरम मसाला मिलाएं, कड़ाही में तेल गरम कर प्याज सुनहरा भूनें, फिर टमाटर डालकर मसाला पकाएं, दही वाला मिश्रण डालकर तेल अलग होने तक भूनें, मसाला अच्छी तरह पक जाने दें.

तैयार मसाले में कटे हुए गट्टे डालें, आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर 4-5 मिनट पकाएं, ग्रेवी को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला रखें, ऊपर से थोड़ा गरम मसाला छिड़क सकते हैं, गर्मागर्म गट्टा करी रोटी या चावल के साथ परोसें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.