Moringa Flower Vegetable Benefits: पूर्णिया की रीना देवी, मोरिंगा के फूलों को सुखाकर उन्हें स्टोर कर लेती हैं और फिर इनकी सब्जी बनाती हैं. उनका मानना है कि इससे वे और उनका पूरा परिवार फिट रहता है. शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर में फुर्ती आती है.
पहले बटोरती, फिर धूप में सुखाती, फिर बनती है स्वादिष्ट सब्जी
पूर्णिया की रहने वाली महिला रीना देवी बताती हैं कि वे पिछले तीन वर्षों से मोरिंगा के फूल की लाजवाब सब्जी बनाती हैं और खुद खाती हैं और अपने परिवार को भी खिलाती हैं. हालांकि वह कहती हैं कि कई लोग मोरिंगा के फल सहजन को खाते हैं, जबकि कई लोग उसके पत्तों को बनाकर खाते हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती है.
लेकिन वह पिछले तीन वर्षों से मोरिंगा के फूल को पहले बटोरती हैं और फिर धूप में सुखाकर उसे रखती हैं और उसकी सब्जी बनाकर खुद और परिवार को खिलाती हैं, जिससे वह अपने आप को फिट रखती हैं और उनका परिवार भी पूरी तरह फिट रहता है.
फुर्तीला बनाने में करता है काम, मोरिंगा फूल की सब्जी
रीना देवी कहती हैं कि मोरिंगा के फूल को वे समय-समय पर बटोरकर जमाकर लेती हैं और फिर जब सब्जी बनाने का मन होता है तो उसे पहले ठंडे पानी में भिगोकर फिर गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए उबालती हैं. इसके बाद उसे अच्छी तरह करेले की सब्जी की तरह बनाती हैं.
हालांकि वह कहती हैं कि इसकी सब्जी खाने में लोगों को खूब पसंद आती है. साथ ही मोरिंगा के फूल की सब्जी लोगों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो या हड्डियों में चुभन हो, उन सभी दर्दों में यह फूल काफी रामबाण काम करता है.
About the Author
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.