Last Updated:
Green Chana Chutney Recipe: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हरे चने की खास चटनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यह चटनी हरे चने, प्याज की हरी पत्तियों, हरी मिर्च और लहसुन से बनती है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. स्वाद में लाजवाब यह चटनी पराठे, दाल-चावल और रोटी के साथ बेहद अच्छी लगती है. हरे चने में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसलिए यह चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
हरे चने की चटनी बनाने का तरीका
सुनीता बताती हैं कि हरे चने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले छिले हरे चने के दाने ले लें, प्याज के हरे पत्ते या प्याज ही, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, हरा धनिया, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर, सभी चीजों को मोटा-मोटा पीसकर चटनी की तरह तैयार कर लें. आपकी टेस्टी चना की चटनी बनकर तैयार है. हालांकि, टेस्ट बढ़ाने के लिए लहसुन की कलियां आप कम या ज्यादा डाल सकते हैं.आप इस चटनी को पराठे या दाल-चावल, सब्जी रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
चना की चटनी बनाने के लिए सामग्री
1 कप हरे चने
10 प्याज की हरी पत्ती या सिर्फ प्याज
3 हरी मिर्च
हरी धनिया
6 कली लहसुन
नमक
आप अपने स्वाद अनुसार और मात्रा के अनुसार कुछ और चीज़े भी डाल सकते हैं.
चना चटनी के फायदे
चना चटनी खाने से शरीर को बहुत फायदे होते हैं. दरअसल, हरा चना में मैग्नीशियम और पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है. इसलिए यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. हमारा हार्ट हेल्दी बनता है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.